मुसलमानों को डराती है सीबीआई, मोदी को अखिलेश से मोहब्बत, भाजपा पर बरसे ओवैसी
मुसलमानों को डराती है सीबीआई,मोदी को अखिलेश से मोहब्बत,भाजपा पर बरसे ओवैसी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

कानपुर।ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को चुन्नीगंज के जीआईसी ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीबीआई मुसलमानों को डराती है,सपा मुखिया अखिलेश यादव को नहीं डराती,मोदी को तो अखिलेश से मोहब्बत है।मोदी को मुलायम प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद देते हैं।
ओवैसी ने घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यूपी में अगर 10-15 सीटें भी जीत लीं तो अगला उप मुख्यमंत्री मुसलमान होगा। छोटे दलों से गठबंधन कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि हम मुसलमानों को उत्तर प्रदेश में उनका हिस्सा दिलाना चाहते हैं,जिन जातियों की आबादी 2 से 11 फीसदी तक है,अखिलेश यादव उनसे गठबंधन कर रहे हैं लेकिन 19 फीसदी आबादी वालों से दूर भागते हैं। अखिलेश को सिर्फ वोट चाहिए,हिस्सा नहीं देना चाहते।
ओवैसी ने समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर खासतौर से निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी आबादी का प्रतिशत कम था उनके साथ समाजवादी पार्टी ने उप-मुख्यमंत्री बनाने का वादा कर चुनावी समझौता कर लिया।सपा सरकार में थानों में यादव और योगी सरकार में थानों में ठाकुर अधिकारी दिखते हैं। आजम खान ने नौकरियां दीं तो भाजपा ने उनको जेल में भेज दिया।सरकार की अखिलेश पर मेहरबानी क्यों।
ओवैसी ने कहा कि यूपी में पानी की कीमत है लेकिन मुसलमान के जान की कीमत नहीं।कानपुर के मनीष कांड का हवाला देते हुए कहा कि जिसे गोरखपुर की पुलिस ने मार दिया,उनके परिवार को भाजपा और सपा ने लाखों रुपए दिए,पत्नी को सरकारी नौकरी दी। सीएए आंदोलन में मारे गए तीन मुसलमानों के घर कोई नहीं पहुंचा। उन्नाव समेत आसपास की अन्य घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसी ने एक भी मुसलमान को पैसा नहीं दिया।कानपुर देहात में बेटी के सामने बाप को पुलिस मार रही है।वर्दी के बल पर जो हीरो बनते हैं, वह फिर जीरो हो जाते हैं। मौत का कोई ठिकाना नहीं।
ओवैसी ने कहा कि चुनाव में मुसलमान कहां जाएगा इसकी फिक्र सभी को है।मुसलमान सेक्युलरिज़्म बचाने और किसी को जिताने के ठेकेदार नहीं हैं।बाबरी विध्वंस के सीबीआई प्रकरण पर सदन में बहस का हवाला देते हुए सपा,कांग्रेस को घेरा।
ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में यूपी के 44 फीसदी लोग कुपोषित हैं।कानपुर में 41 फीसदी है, यूपी में 37 फीसदी बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं।
ओवैसी ने कहा कि कोई भी हमेशा प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री नहीं रह सकता। एक दिन मोदी पहाड़ों में और योगी मठ में होंगे।मुसलमान जुल्म कभी नहीं भूलेगा।
सभा में प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, आसिम वकार, वारिस पठान, माजिद हुसैन, मोईनुद्दीन अनवर, दिलदार काजी, सैय्यद मोहम्मद साजिद, नासिर एडवोकेट, रूबा सिद्दीकी आदि ने विचार व्यक्त किए। मुजीब इकराम समेत करीब एक दर्जन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

