गढ़वा।एक मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला से अपने धर्म को छुपाकर शादी कर ली।युवक ने तीन बच्चे होने के बाद महिला को छोड़ दिया है।पीड़ित महिला सोमवार को डीसी रमेश घोलप से न्याय की गुहार लगाने के लिए समाहरणालय पहुंची। उससे पहले भी पीड़ित महिला श्रीबंशीधर नगर स्थित महिला थाना और एसपी से गुहार लगा चुकी है।पीड़ित महिला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के बेलाड़ी गांव की रहने वाली है और युवक झारखंड के गढ़वा जिले में धुरकी प्रखंड के कुंबा गांव का रहने वाला है।
पीड़ित महिला ने डीसी को बताया कि युवक का असली नाम शहजाद अंसारी है। 9 साल पहले शहजाद ने खुद का नाम रविंद्र बताया था और उस समय वो दिल्ली में एक क्रशर प्लांट में मजदूरी करता था। उसी दौरान वहां रह रहे मेरे रिश्तेदार भी उसी क्रशर प्लांट में काम करते थे।शहजाद रिश्तेदार से ही उसका मोबाइल नंबर लेकर बात करने लगा। धीरे-धीरे बातचीत होने लगी और फिर नजदीकियां बढ़ गई।
पीड़ित महिला ने आगे बताया कि दिल्ली में रह रहे रिश्तेदार के यहां आने-जाने के पर मुलाकात भी होती थी। करीब छह माह बाद उसने मंदिर में शादी कर ली। शादी के दो दिन बाद सच्चाई का पता चल गया। उसके बाद वह मुझे अपने गांव ले आया। मगर वहां कुछ दिन रहने के बाद वह वापस अपने घर लौट गई।शहजाद भी उसके साथ ही मायके में ही अलग से किराए का मकान लेकर रहने लगा।करीब आठ साल तक शहजाद वहीं पर रहा। उसी दौरान क्रशर प्लांट बंद होने के बाद शहजाद वापस अपने गांव कुंबा लौट आया।
पीड़ित महिला ने बताया कि गांव लौटने के बाद शहजाद भरण-पोषण के लिए पैसे देना बंद कर दिया। वहीं जब वह शहजाद के घर आई तो मारपीट करने लगा। उसकी शिकायत श्रीबंशीगर नगर महिला थाना में की। तब शहजाद ने भरण-पोषण के लिए पैसा देने के लिए तैयार हुआ। उसके बाद उसके अपने गांव लौटते ही शहजाद पैसा देने से मुकर गया। उसके अलावा साथ रखने से भी मना कर दिया। उसकी शिकायत अप्रैल माह में एसपी से भी की थी। मगर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। वर्तमान में पीड़िता गढ़वा रेलवे स्टेशन पर रहकर न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।





