प्रतिनिधि,मयूरहंड,चतरा। प्रखण्ड क्षेत्र के ढोढ़ी मंधैनिया निवासी रामसागर सिंह उर्फ छोटी सिंह की 16 जुलाई को सड़क दुर्घटना में कोलकाता के दुर्गापुर में मौत हो गई थी।सारथी सहायता संगठन व्यावसायिक वाहन चालक संघ के लिए काम करती है।रविवार को संगठन के सदस्य स्व. रामसागर सिंह की पत्नी पम्मी सिंह को सहायता संगठन की ओर से 9 लाख 31 हजार रूपए का चेक दिया गया।
मुख्य रूप से संगठन के अध्यक्ष गौतम सिंह , सचिव योगेश कुमार सिंह ,प्रवक्ता पिंकू कुमार, कार्यकारी सदस्य कारू सिंह ,पंकज कुमार सिंह ,हृदय सिंह, कोर कमेटी सदस्य राम सागर सिंह, अनुज कुमार सिंह ,एकलव्य पांडे, अशोक सिंह, सदस्य छोटन सिंह , सौरभ कुमार सिंह ,मनीष कुमार सिंह , सैलेश सिंह, रामकुमार सिंह,सुभाष सिंह,सोनू सिंह,अखिलेश सिंह , इंद्रदेव सिंह शक्ति सिंह,रमेश कुमार,शिव कुमार, प्रभात कुमार,उज्ज्वल कुमार,राजेश कुमार, बीमा कंपनी इफ्को टोक्यो से धनंजय कुमार मिश्रा समेत सैकड़ों की संख्या में संगठन के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।





