सूबे की राजधानी रांची में पुंदाग ओपी के पास नौ साल की बच्ची से सनसनीखेज सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।जहां शुक्रवार की शाम घर के पास मैदान में बच्ची खेल रही बच्ची को आरोपी धमकाकर मैदान के किनारे ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म किया।इस दौरान उसकी दोस्त ने घटना को देख लिया और उसके घर जाकर सूचना दी।पीड़िता मूलरूप से पुरुलिया की रहने वाली है और मौजूदा समय में वो अपने माता-पिता के साथ पुंदाग ओपी क्षेत्र में रह रही है।पीड़िता के पिता एक छोटी दुकान चलाते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों नाबालिग हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पुंदाग ओपी के पास एक खेल का मैदान है।शुक्रवार की शाम नाबालिग बच्ची और आरोपियों समेत कुछ बच्चे उस मैदान में रोज की तरह खेल रहे थे।अंधेरा होने के बाद बच्चे अपने-अपने घर चले गए, लेकिन नाबालिग बच्ची व उसकी दोस्त के अलावा दोनों आरोपी खेलते रहे।अंधेरा होने के बाद शाम साढ़े छह बजे दोनों आरोपी पीड़ित बच्ची को मैदान के किनारे पेड़ के पास ले गए और अश्लील हरकत करनी शुरू की।पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे धमकी दी।धमकी से बच्ची डर गई।दोनों आरोपियों ने इसका फायदा उठाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म की वारदात को साथ खेल रही एक अन्य बच्ची ने देख लिया।बच्ची भागते हुए पीड़ित बच्ची के घर गई और उसकी मां को पूरी बात बताई।पीड़िता की मां मौके पर पहुंची। बेटी को अर्धनग्न हालत में देखकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।बच्ची रोते हुए मां से लिपटकर पूरी बात बताई।पीड़िता की मां ने एक आरोपी को पकड़कर पीटा दूसरा भाग गया।शनिवार को पीड़िता को लेकर मां सीधे पुंदाग ओपी पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुंदाग ओपी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया। पीड़िता की मां के बयान पर दोनों के खिलाफ पुंदाग ओपी में केस दर्ज किया गया है।