विशेष संवाददाता





रांची। मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में खाटू नरेश का महास्नान अनुष्ठान पर्व आयोजित किया गया। प्रातः 5:00 बजे मंदिर के पट खुलते ही बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचने लगे। 5:30 बजे मंगला आरती करके बाल भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। खाटू नरेश को गंगा जल, गुलाब जल, दूध दही, गुलाब फूल सुगंधित इत्र गुड़ के महामिश्रण से वैदिक परंपरा अनुसार माघ स्नान कराकर नवीन बागा वस्त्र पहनाया गया। पिस्का मोड़ निवासी गोपाल प्रसाद खेतान लड्डू अमिताभ खेतान प्रदीप खेतान द्वारा प्रातःश्रृंगार कोलकाता से मंगाए गए । जिनमें गुलाब मुर्गन रजनीगंधा तुलसी दल शामिल थे । मोटी-मोटी फूल मालाओं से खाटू नरेश को सजाकर गुलाब के विशेष रूह से मसाज की गई। मौनी अमावस्या के अवसर पर मंदिर में विराजमान श्री श्यामेश्वर महादेव श्री हनुमान जी श्री लड्डू गोपाल जी श्री शालिग्राम जी गुरुजनों को नया पोशाक पहना कर दिव्य श्रृंगार किया गया।





श्री श्याम मित्र मंडल के मंत्री श्री श्याम सुंदर शर्मा मंदिर के प्रथम आचार्य रत्नाकर शर्मा, प्रसिद्ध आचार्य अनूप दाधीच के देखरेख में मंदिर के आचार्य ने मोनी अमावस्या अनुष्ठान संपन्न कराया। आसनसोल के अशोक खरकिया ने वस्त्र सेवा बाबा को निवेदिता की। प्रातः 8: 30बजे विशेष श्रृंगार आरती करके पंचमेवा का भोग अर्पित किया गया। राजेश सिंघानिया ने पंचमेवा भोग सेवानिवृत्त की। मौनी अमावस्या के अवसर पर संध्या काल में पुनः बाबा को कोलकाता से मंगाए गए लाल गुलाब ,सफेद डालिया, रजनीगंधा मुर्गन व तुलसी दल की मोटी-मोटी फूल मालाओं से खाटू नरेश को सजाकर गुलाब के विशेष रूह से मालिश किया गया। रातू रोड निवासी मुरारी लाल अग्रवाल प्रकाश अग्रवाल ने श्रृंगार सेवा निवेदित की । आरती के समय सैकड़ों की संख्या में भक्तगण भाव विभोर होकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगा रहे थे एवं आरती गा रहे थे ।





46वां श्री श्याम भंडारा संपन्न





श्री श्याम मित्र मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 46वां श्री श्याम भंडारा का आयोजन किया गया। खाटू नरेश की जय जयकारों के बीच भक्त जनों ने मंदिर में विराजमान सभी देवी देवताओं को श्री श्याम भंडारे का प्रसाद अर्पित किया।





मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी के मार्गदर्शन में श्री श्याम भंडारे का प्रसाद मंदिर की श्री श्याम रसोई में निर्मित की गई। श्री श्याम मित्र मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया के सानिध्य में भक्तजनों ने भोग भजन आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी रुच रुच भोग लगाओ बाबा श्याम जी का गायन करके अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।





यजमान उमा देवी तुलस्यान ने अपने सुपुत्र मनोज तुलसियान पुत्र वधू अनीता तुलसियान व अपने परिवार के साथ श्री श्याम भंडारे की सेवा निवेदित की। यजमान तुलस्यान परिवार ने भोग लगे प्रसाद को विशाल भंडारे में मिश्रित करके महाप्रसाद बनाकर सर्वप्रथम मंदिर के आचार्य को प्रसाद खिला कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे में इडली, नारियल, चटनी का प्रसाद बनाया गया। भंडारे का समय होते-होते पूरा मंदिर भक्त जनों से भर गया था। खाटू नरेश बजरंग बली की जय जयकारों से पूरा श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। श्री गणेश जी महाराज की जय कारों के साथ मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी के नेतृत्व में मनोज तुलस्यान पूर्व सांसद अजय मारू ने भंडारे वितरण में सहयोग किया। लगभग 3800 भगतो ने भंडारे का प्रसाद प्राप्त किया।





श्रीसुंदरकांड पाठ का आयोजन मंगलवार को





श्री श्याम मित्र मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर मंगलवार (24 जनवरी) को हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 34 वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन संध्या 4:30 बजे से होगा। मंडल के उपमंत्री अनिल नारनौली ने सभी भक्तजनों को आमंत्रित किया है।