प्रतिनिधि,बगोदर। बगोदर प्रखंड के गोपालडीह में शहीद रूपलाल महतो का 25वां शहादत दिवस मनाया गया। शहादत दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो उपस्थित हुए ।कार्यक्रम की शुरुआत शहीद रूपलाल महतो की पत्नी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया,जिसके बाद पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। साथ ही उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि शहीद रूपलाल महतो की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके सपनों को हम सब मिलकर पूरा करेंगे। साथ ही झारखंड के बेटा बेटियों को रोजगार मिल सके,शोषण और अत्याचार के खिलाफ लड़ते रहें।आज भी उनके द्वारा किया गया सामाजिक कार्य लोग याद करते हैं।यहां के युवाओं को उनके द्वारा सामाजिक कार्यों और संघर्ष के कार्यों को याद करना चाहिए, वहीं पूर्व विधायक ने शहीद परिवार को आर्थिक सहयोग भी किया।
मौके पर मुखिया तारा देवी,मुखिया प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, मंडल, अध्यक्ष राजेश पांडेय, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह,पंचायत समिति सदस्य गणेश लाल रजक, उप मुखिया देवंती देवी, पूर्व मुखिया कंचन देवी, उप मुखिया मंटू यादव उषा देवी नारायण साव,हरिशंकर महतो, दौलत महतो, सिंगर उमेश, नारायण महतो,संदीप साव,नारायण साव, नारायण महतो, चनेश्वर साव, रवि मेहता,रघु सोनी,मिथलेश यादव,रोहित महतो,कार्तिक मंडल, मित्रजीत महतो,भागीरथ शर्मा,तालेश्वर महतो भीम महतो सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।





