दुमका।झारखंड के दुमका में 22 वर्षीय युवक की बल्ले से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।घटना सोमवार की देर रात न्यू बांध पाड़ा (पोस्टमार्टम हाउस के पीछे)मुहल्ले में हुई।इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।नगर थाना की पुलिस ने मृतक शशि कुमार साह के भाई विष्णु कुमार साह के बयान पर तीनों युवकों श्रीराम पाड़ा के विपिन शर्मा पिता रानेश्वर मिस्त्री उर्फ जल्लू मिस्त्री,बगानपाड़ा के अमन शर्मा पिता सदन शर्मा,गांधी नगर निवासी ललटू मुसहर पिता स्व.मनसा मुसहर के विरुद्ध हत्या और रुपए चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
मृतक के भाई ने बयान दिया है कि स्वतंत्रता दिवस की देर रात में तीनों युवक घर आए और भाई को अधमरा स्थिति में छोड़कर भाग गए।इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।युवक शशि कुमार साह 13 अगस्त को ही दिल्ली से दुमका लौटा था। वह बंदरजोरी का रहने वाला था। 15 अगस्त की शाम उक्त दोस्त घर आए और उसे अपने साथ लेकर चले गए। सभी लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस के पीछे धोबिया पोखरा के पास शराब का सेवन किया।
शराब पीने के दौरान युवक के साथ विवाद हुआ और उसकी तीनों ने बेहरमी से पिटाई कर दी। युवक के पॉकेट से 20 हजार रुपए को भी उक्त युवकों ने निकाल लिया था। अधमरा होने के बाद तीनों ने उसके बंदरजोरी आवास पर छोड़ दिया। उसकी मां ने जब तीनों से पूछा कि शशि घायल किसे हुआ तो तीनों ने बताया कि वह बाइक से गिर गया था। बाइक से गिरने के कारण ही वह घायल हुआ है। तीनों ने युवक को उसे घर पर छोड़ा और सभी वहां से फरार हो गए।
युवक की हालत खराब होने के बाद परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद अस्पताल में गहमा-गहमी शुरू हो गई। घटना की खबर मिलते ही नगर थाना की पुलिस ने मृतक के भाई के निशानदेही पर 5 युवकों को हिरासत में लिया था,जिसमें से तीन युवकों की हत्या में संलिप्तता पाई गई। इधर,घटना के विरोध में परिजनों ने दुर्गास्थान रोड को जाम कर दिया था। सड़क जाम की खबर मिलने पर नगर थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए सभी को हटवाया।
युवक की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। इस मामले के तीन हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने अपने गुनाह को कबूल भी कर लिया है। उन्होंने तीनों युवकों ने युवक शशि कुमार की हत्या करने के बाद उसके पॉकेट से 20 हजार रुपया निकाल लिया था। तीनों को केन्द्रीय कारा भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीनों युवक अपराधिक प्रावृति का है।





