प्रतिनिधि,बिहिया,आरा। शाहपुर विधानसभा के बिहिया के श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुर बाड़ी में सभी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक की गई और 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर मिलर हाईस्कूल में युवा संवाद एवं जनप्रतिनिधि सम्मेलन को लेकर बैठक की गई।





इस बैठक के बाद बिहिया नवोदय चौक पर एमके स्टालिन का पुतला दहन किया गया,जिसने बिहार के लोगों का अपमान करने का काम किया था। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा भोजपुर के जिला अध्यक्ष बिभू जैन, ज़िला मंत्री अरविंद पांडेय, जिला उपाध्यक्ष आदित्य सिंह आदि, जिला मंत्री आशोतोष मिश्रा,जिला प्रवक्ता बिमलेश जी,पुनीत यादव ,मंडल अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, विकाश तिवारी, प्रभु नाथ सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, आकाश राय, उपेंद्र बजरंगी, आकाश बजरंगी, नारायण गुप्ता सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे एवं मंडल कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही।





इस बैठक में मंडल के नए पदाधिकारी को दायित्व ग्रहण कराया गया तथा 12 जनवरी के युवा समागम एवं युवा जन प्रतिनिधि समारोह कार्यक्रम के विशेष रूप से चर्चा की गई तथा संख्या बल पर कार्यर्ताओं को मुख्य रूप से ध्यान आकर्षित कराया गया बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे।