पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,साहिबगंज।यूको बैंक साहिबगंज शाखा ने अपना 83वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।सोमवार को शाखा परिसर में सामान्य कार्य दिवस के उपरांत शहर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया।इस अवसर पर यूको बैंक के मुख्यालय से सेवानिवृत्ति अधिकारी प्रतुलचंद्र तिवारी और शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर विजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से केक काटा गया।
मौके पर शाखा प्रबंधक शुभम कुमार ने बताया की बैंक के साहिबगंज शाखा की स्थापना 6 जनवरी को की गई थी। इसलिए प्रतिवर्ष 6 जनवरी को स्थापना दिवस मनाया जाता है।उन्होंने बताया कि बैंक के साहिबगंज शाखा की स्थापना के 83 वर्ष पूरे हो चुके हैं।
इस मौके पर यूको बैंक के सेवानिवृत अधिकारी केशव प्रसाद तिवारी,छाया रानी के अलावा गणमान्य व्यक्तियों में प्रोफेसर कमल महावर,चंदेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बोदी, मोहम्मद कलीमुद्दीन,जंग बहादुर ओझा के अलावा बैंक कर्मी प्रतीक कुमार और अन्य उपस्थित थे।





