प्रतापगढ़।मेधा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती। सच्ची मेहनत और लगन से कोई भी बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है।यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के शनिवार को घोषित नतीजे यही संदेश दे रहे हैं।उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ में हाईस्कूल की परीक्षा में तरु सिंह ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टाॅप किया है।







आपको बता दें कि साकेत गर्ल इंटर कॉलेज दहिलामऊ में पढ़ने वाली तरु सिंह जिले के सांडवा चंडिका ब्लाक के जोगीपुर बहेरा गांव के रहने वाले भूपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह की बेटी हैं।शनिवार को तरु सिंह के जिला टॉप करने पर परिवार के लोगों,गांव के साथ साथ पूरे जिले में खुशी की लहर छा गई।किशुनगंज बाजार में पिता भूपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह ने जमकर मिठाई बांटी।