लखनऊ।राजस्थान के उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में स्टेटस डालने के आरोप में टेलर कन्हैयालाल साहू की हत्या कर दी गयी।कन्हैयालाल की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है।यूपी पुलिस महानिदेशक देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। डीजीपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर उकसावे वाली या भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।





एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया हैं।क्षेत्र में फूट पेट्रोलिंग करने और गहन चेकिंग करने के लिए भी कहा गया है।उन्होंने बताया कि यूपी में माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।हमारी लोगों से अपील है कि वह किसी अफवाह पर ध्यान न दें,अपना कामकाज शांतिपूर्ण तरीके से करें और पुलिस का सहयोग करें।





आपको बता दें कि पुलिस मुख्यालय से प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में नजर रखने का निर्देश दिया गया हैं।वाराणसी में सुबह पुलिस सड़कों पर उतरी और फुट पेट्रोलिंग कर लोगों से अपील की शांति व्यवस्था बनाए रखें।किसी के बहकावे में आकर कोई गलत कदम न उठाए। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में अधिकारियों को फील्ड में फुट पेट्रोलिंग के लिए कहा गया है और साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने का सख्त निर्देश दिया गया हैं।





कन्हैया कुमार की हत्या के विरोध में आगरा में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट का घेराव किया।

कानपुर में भाजयुमो ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका।वाराणसी, देवबंद और पीलीभीत में भी प्रदर्शन देखने को मिला।