यूपी में धनतेरस पर क्या है सोने का भाव,किस कीमत पर बिक रही चांदी,जाने इन शहर का भाव
यूपी में धनतेरस पर क्या है सोने का भाव,किस कीमत पर बिक रही चांदी, जाने इन शहर का भाव <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के कई जिलों में धनतेरस पर सोने और चांदी की लोग खरीददारी कर रहे है।सूबे की राजधानी लखनऊ में आज 24 केरेट सोने की कीमत ₹48,400 पर पहुंच गई है। कानपुर में सोने का भाव 49000 के करीब पहुंच गया है।मेरठ के बुलियन मार्किट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 48,760 रुपये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार की ओर से सोने और चांदी की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। राजधानी में चांदी की कीमत 6440 रुपये प्रति किलो है।इधर वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच सोमवार को दिल्ली-एनसआर में सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 46,673 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
कानपुर सर्राफा बाजार से प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर में चांदी प्रति किलो 66300, चांदी सिक्का प्रति सैकड़ा 80000, चांदी सिक्का प्रति किलो(बिकवाल) 85000, सोना बिस्कुट 49200, सोना गिननी प्रति नग 36650-36850 है।गोरखपुर में सोने का भाव 48450 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी की कीमत 68900 रुपये प्रति किलो है।
वाराणसी में 24 कैरेट सोने की कीमत 48600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वाराणसी में चांदी का दाम 68,900 रूपये/किलो है।ताज की नगरी आगरा में सोने और चांदी का भाव वाराणसी की तरह ही है।
आपको बता दें कि धनतेरस पर बाजारों में सबसे अधिक सोने और चांदी के सामानों को खरीदने की प्रचलन है।कोरोना काल के बाद इस बार लोग दुकान पर जाकर गोल्ड और सिल्वर की खरीददारी भी कर रहे हैं।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
