प्रतिनिधि,रांची। योगदा सत्संग सोसाइटी (वाईएसएस) ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी, रांची के बीटेक कर रहे तीन छात्रों को 2,85,000 रुपये की छात्रवृत्तियां दी। इस छात्रवृत्ति पुरस्कार की परीक्षा (स्कॉलरशिप अवार्ड) योगी कथामृत ( योगी की आत्मकथा )पुस्तक पर आधारित होती है और यह उन जरूरतमन्द छात्रों को दी जाती है जो प्रोफेशनल डिग्री कोर्स कर रहे होते हैं। बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के सिद्धान्त गोखले और प्रेम प्रकाश क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे और प्रत्येक को 1.25 लाख रुपये और सांत्वना पुरस्कार के रूप में तृतीय स्थान प्राप्त चेरूकुमुदी श्रीवास्तव को 35,000 रुपये के चेक दिये गये। स्वामी अमरानन्द गिरि ने विजेताओं को चेक दिये तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये अपनी शुभकामनायें अभिव्यक्त की। इस छात्रवृत्ति प्रोत्साहन से छात्र अति उत्साहित और प्रेरित हुए।





वाईएसएस छात्रवृत्ति विभाग प्रति वर्ष वित्तीय सहायता प्रदान करके आर्थिक रूप से कमजोर और कुशाग्र बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करता है। योगदा कई श्रेणियों में छात्रवृत्तियां देती है तथा जो छात्राओं, व्यवसायिक पाठ्यक्रम के छात्रों और वंचित सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से सम्बन्धित चुनिंदा स्कूली बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करती हैं।