प्रतिनिधि,रजरप्पा। रजरप्पा थाना क्षेत्र के बिरलोंग पंचायत अंतर्गत बुध बाजार ,एनएच 23 पर रजरप्पा थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह के नेतृत्व में एंटी क्राइम सेटिंग अभियान चलाया गया जिसमें चार पहिया वाहन दोपहिया वाहन आदि गाड़ियों का कागजात की जांच पड़ताल की गई एवं सभी वाहनों का वाहन चेकिंग चलाया और सभी वाहनों का डिक्की का भी जांच-पड़ताल किया गया, जिसमें कई दर्जन वाहनों का गहन जांच पड़ताल किया गया।
इस मौके पर रजरप्पा थाना के कई पुलिस पदाधिकारी चेकिंग अभियान में शामिल थे। सहायक पुलिस निरीक्षक रघु राय कोटवार और हवलदार, शिवजी यादव देवनारायण रजक, दर्जनों सशस्त्र बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया।





