रांची में आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने है।एक गांव के ही चार युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। चारों आरोपी उसकी पहचान के हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए रांची भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता बगल के गांव में शादी देखने गयी थी। पीड़िता दो अन्य लड़कियों के साथ बगल के गांव से शादी समारोह से रात में लौट रही थी। रास्ते में चार लड़के आ गए।चारों लड़के उसी गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों ने दो लड़कियों को डरा धमकाकर भगा दिया और पीड़िता को गांव से थोड़ी दूर नदी के किनारे सूनसान जगह ले गए और चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।इसी बीच लड़की बेहोश हो गई तो सभी आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गये।
पीड़िता को रात तीन बजे जब होश आया तब वो जैसे तैसे अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। बाद में थाने में मामला दर्ज कराया गया। पीड़िता के अनुसार चारों को वह पहचानती है जो उसके गांव के ही हैं।

पुलिस ने इस मामले में गहन छानबीन कर रही है। चारों आरोपियों से गहन पूछताछ चल रही है वहीं पीड़िता के मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस उन लड़कियों से भी बयान लेगी जिन्हें आरोपियों ने भगा दिया था।