रांची।राजधानी रांची में सोमवार को बारिश हुई।दिन में दोपहर बाद घने बादल छाए और बारिश हुई।शाम 5.30 बजे तक राजधानी रांची में 23 मिमी बारिश दर्ज की गई।बारिश से राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिली।तापमान लुढ़क कर तीन डिग्री नीचे पहुंच गया।यहां अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान पूरे राज्य में सबसे कम 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा।





मौसम विभाग के मुताबिक 31 अगस्त को बारिश जोर पकड़ सकती है।राजधानी रांची में एक जून से अब तक 759.6 मिमी बारिश हुई है।यह सामान्य से और औसत से केवल 6 फीसदी कम है। राज्य में यह सामान्य से 26 फीसदी कम है। राज्य में सामान्य 786.5 मिमी की तुलना में 581.3 मिमी बारिश हुई है। राज्य के पूर्वोत्तर भाग में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन कायम है। इससे राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान धनबाद के पपुनकी में सबसे अधिक 114.4 मिमी बारिश हुई।





राजधानी की क‌ई सड़कें बनीं तालाब





मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान भी बारिश होने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे।कल सोमवार की बारिश से राजधानी रांची में हुई हल्की बारिश में कई सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। सबसे बुरी हालात रांची रेलवे स्टेशन रोड की हुई। यहां बीते कुछ दिनों से बारिश के समय सड़क तालाब में तब्दील हो जा रही है। इससे राहगीरों को परेशानी हुई।