रांची।भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान अपने हेलीकॉप्टर शार्ट का क्रिकेट प्रेमियों को दीवाना बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में एक छोटे से आश्रम में अपने घुटने के दर्द का इलाज करा रहे हैं।धोनी ने अपने पैर के दर्द का इलाज बड़े-बड़े अस्पताल के डॉक्टरों से कराने के बजाय एक छोटे से आश्रम में वैद्य वंदन सिंह से करा रहे हैं।प्रख्यात वैद्य जंगली जड़ी-बूटियों की मदद से पारंपरिक तौर पर मरीजों का इलाज करते हैं। दवा की खुराक के लिए वंदन हर मरीज से सिर्फ 20 रुप‌ए फीस लेते हैं।धोनी के पैर के इलाज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।





धोनी को घुटने में क्यों होता है दर्द





आश्रम के वैद्य वंदन सिंह के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी के पैरों में कैल्शियम की कमी है। कैल्शियम की कमी के कारण धोनी के घुटनों में दर्द होता है।अगर समय पर ठीक से खानपान और ध्यान रखेंगे तो एक दम ठीक हो जाएंगे।वैद्य वंदन ने धोनी को पेड़ छाल और कई जड़ी-बूटियों से दवाइयां बनाकर दी।





धोनी को नहीं पहचान पाए वैद्य





वैद्य वंदन सिंह ने बताया कि जब महेंद्र सिंह धोनी उनके पास पहली बाहर आए थे तो वे उनको पहचान नहीं पाए थे।धोनी के साथ में आए लोगों ने जब परिचय कराया तब पता चला कि वे तो धोनी हैं।वंदन ने कहा कि धोनी से सिर्फ वह 40 रुपए ही लेते हैं।