रांची से अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा शुरू,जाने क्या है टाइम
रांची से अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा शुरू, जाने-क्या है टाइम <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए नई विमान सेवा शुरू हो गई है।सोमवार को एयर एशिया की नई विमान सेवा की घोषणा जारी की गई। इसके साथ ही शीतकालीन समय सारणी की भी घोषणा हुई। एयर एशिया का ये विमान राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सुबह 11:35 में चेन्नई से आएगा और 12:25 में यहां से चेन्नई के लिए सीधी उड़ान भरेगा। इसके अलावा रांची-अहमदाबाद के लिए इंडिगो की विमान सेवा भी शुरू हुई है। ये फ्लाइट अहमदाबाद से शाम 5:20 बजे रांची लैंड करेगी और यहां से 5:50 में अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली विमानों की शीतकालीन समय सारणी जारी,कई विमानों की समय सारणी में भी हुआ बदलाव, कई नए विमान सेवा जुड़े
रांची से किस विमान की कितनी सेवाएं
इंडिगो 16
एयर एशिया 09
एयर इंडिया 03
विस्तारा 02
गो फर्स्ट गो एयर 07
रांची से दिल्ली के लिए पहली उड़ान इंडिगो की सुबह 7.45 बजे होगी। जबकि दिल्ली से रांची विमान सुबह 7.15 बजे आएगी। रात में भी दिल्ली से अंतिम विमान रात 8.15 बजे रांची आएगी और रांची से दिल्ली के लिए अंतिम विमान रात 8.45 बजे उड़ान भरेगी। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आने व जाने वाली कुल 37 विमान सेवाओं की समय सारणी में फेरबदल किया गया है।
रांची से इन शहरों को रांची से दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई, मुंबई, पटना, लखनऊ, भुवनेश्वर के लिए एयर सर्विस यात्रियों को दी जा रही है।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
