पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची/नई दिल्ली। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नई दिल्ली में राजघाट में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूज्य महात्मा गांधी जी सत्य, अहिंसा और नि:स्वार्थ सेवा के प्रेरणा पुंज हैं।आज बापू के आदर्शों व कार्यों को याद करते हुए राजघाट में उन्हें अपनी कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित किया।उन्होंने कहा कि ग्राम विकास की अवधारणा से राष्ट्र निर्माण की संकल्पना को साकार करने में बापू के विचार प्रेरणादायी हैं।





