राजा मेदनी राय मेमोरियल फुटबाल शिल्ड पर बरवाडी का कब्जा
विजेता टीम को समारोह के मुख्य- अतिथि संग्राम सिंह ने सौपी ट्रॉफी।
प्रतिनिधि,मेदिनीनगर (पलामू)। राजा मेदनी राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन पाटन के किसैनी ग्राम में किया गया।खिताबी मुकाबला चिल्ही बरवाडीह एवं किसैनी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया।इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था।फाइनल मुकाबले के संघर्षपूर्ण मैच में निर्धारित समय पर कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई।इसके बाद निर्णय के लिए अतिरिक्त समय का सहारा लिया गया,लेकिन इसमें भी परिणाम नहीं निकला अंत में पेनाल्टी शूटआउट से निर्णय हुआ। जिसमें चिलहीबरवाडीह की टीम ने 3 - 2 से मुकाबला जीत कर ट्रॉफी हासिल की।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पाटन पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह उर्फ जयशंकर कुमार सिंह ने विजेता को शिल्ड प्रदान किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। यह टूर्नामेंट पलामू के पूर्व राजा ,राजा मेदनी राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के नाम से प्रत्येक वर्ष आयोजित होती है ।समारोह में 2सुतरी समिति अध्यक्ष रामानंद पांडे ,सत्य प्रकाश सिंह ,पूर्व मुखिया रामप्रवेश प्रसाद टूनू राज, राम विनय पांडे तथा राजकुमार यादव उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने अतिथियों के प्रति समारोह में भाग लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।





