वरीय संवाददाता,हजारीबाग।नगर के जानेमाने व्यवसायी सह समाजसेवी राजेंद्र लाल को अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने पर विभिन्न व्यावसायिक,सामाजिक संगठनों सहित व्यवसाययों ने हर्ष व्यक्त किया है।अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत ने राजेंद्र लाल को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है।साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की है कि राजेंद्र लाल के राष्ट्रीय सचिव मनोनयन से अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ को कुशल मार्गदर्शन मिल पाएगा।
हजारीबाग चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजकुमार जैन टोंग्या ने कहा कि राजेंद्र लाल एक सफल व्यवसायी के साथ कुशल संगठनकर्ता हैं।अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने से व्यवसाइयों की ताकत मजबूत होगी।
हजारीबाग चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव विजय केसरी ने कहा कि राजेंद्र लाल का अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया जाना पूरे प्रांत के लिए गौरव की बात है।उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ एक नई ऊंचाई को छू पाएगा।
अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष सुमर सेठी ने कहा कि राजेंद्र लाल प्रारंभ से ही व्यवसाइयों की हितों के लिए संघर्षरत रह रहे हैं।उनके राष्ट्रीय सचिव मनोनयन से व्यवसाइयों की कठिनाइयां दूर होगी।
स्वर्ण व्यवसाई राजकुमार सोनी ने कहा कि राजेंद्र लाल एक जुझारू और कर्मठ व्यवसायी नेता हैं। वे व्यवसाययों की हित की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनका अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ का राष्ट्रीय सचिव मनोनयन होना हम सबों के लिए गौरव की बात है।
व्यवसायी अरुण जैन लुहाड़िया ने कहा कि राजेंद्र लाल एक कुशल संगठनकर्ता हैं। हजारीबाग चेंबर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक सदस्य होने के साथ विभिन्न व्यावसायिक,सामाजिक संगठनों और समाज सेवा से जुड़े हैं। इनका राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिव बनना हजारीबाग के लिए गौरव की बात है।





