प्रतिनिधि,बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार कक्ष में रविवार को आगामी 2024 के होने वाले चुनाव को लेकर झारखंड राज्य के निर्वाचन संयुक्त सचिव गीता चौबे एवं लातेहार जिला के नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी परवेज आलम पहुंचकर बालूमाथ, बारियातू, हेरहंज, चंदवा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारीयों व बीएलओ, पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर प्रखंड के कई मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।





बैठक में सर्वप्रथम निर्वाचन संयुक्त सचिव गीता चौबे व जिला निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह एसडीएम परवेज आलम ने संयुक्त रूप से मौजूद बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि अपने अपने प्रखंड क्षेत्र में शत प्रतिशत योग मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करें। जिन मतदाताओं का नाम एवं पता में त्रुटि है तो शुद्ध करें। मतदाता केंद्र में मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए सभी सुविधा को पूर्ण करने की बात कही।





इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीष पांडेय,प्रखंड नाजिर सुमित कुमार सिन्हा, बाल विकास परियोजना के पर्यवेक्षिका कामिनी कुमारी, दिनेश कुमार, अंचल कर्मी जगन्नाथ प्रसाद सहित कई प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद रहे।