रांची।राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी में बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर राज्यपाल ने बापू के प्रिय भजन भी सुने।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पूज्य बापू के सिद्धांत आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं।उन्होंने सत्य,अहिंसा और स्वच्छता का जो संदेश दिया था, वह हमारे समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
राज्यपाल ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती है,जो सादगी के प्रतीक थे। दोनों महापुरुष का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
कार्यक्रम में मंत्री रामेश्वर उरांव,राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माझी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।





