वरीय संवाददाता





रांची। राज्यसभा सांसद डॉ.महुआ माजी के आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री राहत कोष से रांची के विभिन्न क्षेत्र के असाध्य रोग से ग्रसित मरीजों को इलाज के लिए और स्कूल फीस भरने में असमर्थ अभिभावकों को सहायता राशि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने चेक सौंपा। पीड़ितों ने तत्काल मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया।