प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा) । राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने सीसीएल के एनके क्षेत्र और पिपरवार क्षेत्र के विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर सीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पीएम प्रसाद से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने एनके क्षेत्र के पुरनाडीह परियोजना और पिपरवार क्षेत्र के अशोका परियोजना, पिपरवार परियोजना के विस्थापित ग्रामीणों की समस्या, जमीन के बदले नौकरी देने, रोजगार उपलब्ध कराने समेत अन्य तरह की समस्याओं से अवगत कराते हुए विस्थापित ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने की बात कही।





राज्यसभा सांसद के द्वारा उठाए गए विस्थापित ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर विस्थापित ग्रामीणों की ओर से महेंद्र भोक्ता, अर्जून गंझू, कमल मुंडा, सीताराम भगत, शिवनाथ भोक्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे।