रामगढ़ के प्रसिद्ध व्यवसायी नेपाल यादव को अपराधियों ने मारी गोली
शहर के विकास नगर में कार्यालय के समक्ष नेपाल यादव पर चली गोली
नेपाल यादव खतरे से बाहर,गोली शरीर को छूते हुए निकली, अस्पताल में भर्ती
प्रतिनिधि,रामगढ़। जिला में पिछले कुछ समय से संगठित गिरोह का बोलबाला दिखने लगा है। खासकर रामगढ़ शहर में पिछले कुछ समय से रंगदारी और गुंडागर्दी खुलेआम दिखने लगा है। रजरप्पा में अभी यूनियन नेता की मौत का खुलासा भी नहीं हुआ है।इसी बीच रामगढ़ शहर में फिर एक व्यवसाई के ऊपर गोलियों की बौछार की गई है।
जानकारी के अनुसार बरकाकाना के रहने वाले रेक लोडिंग का कारोबार करने वाले नेपाल यादव दोपहर बाद 2:00 बजे के लगभग अपने विकास नगर स्थित कार्यालय के बाहर अपने गाड़ी से उतरे। नेपाल यादव जैसे ही गाड़ी से बाहर निकले वैसे ही दो बाइक पर चार अपराधी वहां पहुंचे। अपराधियों ने कार्यालय की ओर बढ़ते नेपाल यादव पर गोलियां चलाई। एक गोली उनके बगल से निकल गया। इसी बीच नेपाल यादव ने मोबाइल फेंका। जिससे दूसरे अपराधी ने भी उन पर गोली चलाई। दूसरे अपराधी द्वारा चलाया गया गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गया है। यह प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है। घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाना पुलिस और रामगढ़ के एसडीपीओ किशोर कुमार रजक विकास नगर स्थित नेपाल यादव के कार्यालय पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक नेपाल यादव को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया है। वहां उनका इलाज कराया जा रहा है।वही इस संबंध में रामगढ़ के एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने कहा कि अभी हम लोग फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। अभी तक जांच में एक ही गोली चलने की बात सामने आई है। व्यवसायी नेपाल यादव गोली लगने से घायल हुए हैं। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





