अयोध्या।भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर बड़े धूमधाम से अमृत महोत्सव मना रहा है।अमृत महोत्सव में रामनगरी अयोध्या में एक भव्य आयोजन होगा।साधु संत अमृत महोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने के लिए रामनगरी के 8 हजार मठ-मंदिरों पर 15 अगस्त के दिन विशेष आयोजन करेंगे।
रामनगरी के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने बताया कि अयोध्या के साधु-संतों और धर्मआचार्यों में काफी उत्साह है।उन्होंने बताया कि वैसे तो प्रत्येक वर्ष अयोध्या के मठ-मंदिरों में झंडा फहराया जाता है,लेकिन इस बार और ज्यादा उत्साह है, क्योंकि आजादी का 75वां अमृत महोत्सव है।यही कारण है कि अयोध्या में बड़े जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।
जगतगुरु राम दिनेश आचार्य ने बताया कि आज शनिवार 13 तारीख को तिरंगा यात्रा निकालेंगे। उन्होंने बताया कि जब राष्ट्र भावना की बात आती है तो संत बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उसी का एक प्रारूप है कि समाज में जागृति, समृद्धि और आनंद का प्रतिष्ठात्मक कर रहा हैं।अयोध्या के साधु-संत और महात्मा तिरंगा यात्रा निकालकर पूरे देश में राष्ट्र भावना को जागृत करेंगे। जब भी बात राष्ट्र हित की आएगी संत समाज हमेशा आगे खड़े रहेगा।
जगतगुरु राम दिनेश आचार्य ने बताया कि अयोध्या में करीब 8 हजार मठ-मंदिरों की गणना होती है और लगभग 5 से 10 हजार संत भी उपलब्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है राष्ट्र में रहने वाला प्रत्येक संत राष्ट्रीय भावना के साथ जुड़ा हुआ है।अपने आश्रम पर अपने मंदिर पर निश्चित रूप से तिरंगा लगाएगा। हम सब संपूर्ण अयोध्यावासी राष्ट्र को एक संदेश देने का कार्य करेंगे।





