प्रतिनिधि,चतरा। स्थानीय मुख्यालय क्षेत्र स्थित रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में शनिवार को अग्निशमन विभाग द्वारा विद्यालय के भैया बहनों को अग्नि से बचाव एवं उसके निवारण से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया।





अग्निशमन विभाग के अमित नंदा भारती, राहुल कुमार सिंह, लक्ष्मण कुमार एवं संजीव कुमार पांडे के द्वारा छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।इसके अंतर्गत कक्षा वन से लेकर 10 तक के भैया बहनों को अग्नि से बचाव एवं उसके रखरखाव के बारे में समुचित जानकारी दी गई। साथ ही आग लग जाने के बाद किस तरह से हम उस पर काबू पा सकते है। उसे प्रैक्टिकल मॉक ड्रिल के माध्यम से बच्चों के सामने करके दिखाया गया। साधारण आग पर किस तरह से काबू पाया जा सकता है। विद्युत करंट से लगे आग में किस तरह से काबू पाया जा सकता है।साथ ही पेट्रोल डीजल एवं तेल पर किस तरह से काबू पाया जा सकता है ।इसे अग्निशमन टीम के द्वारा प्रैक्टिकल करके एवं बच्चों के साथ करवा कर बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि अगलगी की घटना हो जाने पर अग्निशमन के लिए कॉल सेंटर 112 पर कॉल करने एवं कार्यालय का नंबर 9304953435 पर कॉल करके अग्नि संबंधित सूचना दिया जा सकता है,जिसपर त्वरित कार्रवाई होगी।





विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम करके हम समाज को जागरूक कर सकते हैं। कहा कि इस तरह की समस्याएं जो आए दिन होती रहती हैं उस पर समस्या आने से पहले समाधान कर सकते हैं।