प्रतिनिधि,चतरा। स्थानीय जिला मुख्यालय क्षेत्र के रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर चतरा ने संविधान के पिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के आचार्य अजय कुमार ने किया।तत्पश्चात विद्यालय के आचार्य मनोज कुमार ने इनकी जीवनी एवं इनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर विवेचना करते हुए बताया कि आज हम जिस स्वतंत्र भाव से जी रहे हैं। वह इन्हीं की देन है।इसके बाद विद्यालय के आचार्य अमित कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि इनका जीवन बहुत संघर्षों और कष्टों में बीता है,जो एक सामाजिक संघर्ष था । छुआछूत समाज को बढ़ने में बहुत बड़ा घातक सिद्ध हो रहा था ।इन परिस्थितियों के देखते हुए मौलिक अधिकार के अंतर्गत हम सभी को स्वतंत्रता पूर्वक जीने का अधिकार सौंपा गया है।
तत्पश्चात विद्यालय के भैया बहनों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवनी भाषण एवं अन्य प्रेरक प्रसंग के माध्यम से भैया बहनों को जागरूक किया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल कुमार सिंह ने कहा कि इनके चरित्रों और कर्मों के अनुसार चलकर हम समाज को सुधार कर सकते है,जिसे आज ही नहीं आने वाला पीढ़ी भी उससे आदर्श मानेगा। इस कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से लेकर दशम तक के भैया बहन एवं आचार्य आचार्य उपस्थित थे।





