प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। शिवपुर से कठोतिया तक हो रहे रेल लाइन का निर्माण कार्य जोरों पर है।इस कार्य से प्रखंड के इंदिरा,द्वारी,तिलैया सहित अन्य गांव के ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं। परंतु इस निर्माण कार्य में कई हरे भरे पेड़ों की बलि चढ़ाई जा रही है।बताया जाता है कि रेलवे लाइन निर्माण में मिट्टी की काफी आवश्यकता पड़ रही है।वैसे में उक्त गांव के ग्रामीणों द्वारा अपने अपने खेतों की समतलीकरण करवाया जा रहा है।यह कार्य रेलवे लाइन निर्माण में लगा कंपनी द्वारा निशुल्क किया जा रहा है।परंतु निर्माण कंपनी व ग्रामीणों द्वारा भूमि समतली करण के दौरान कई हरे भरे पेड़ों की बलि चढ़ाई जा रही है।





ग्रामीणों ने बताया की निर्माण कंपनी द्वारा पेड़ काटने को मना किया गया। परंतु किसी की बात नहीं माना जा रहा है। अपनी सहूलियत के अनुसार जेसीबी व पोकलेन मशीन के ऑपरेटर द्वारा बड़े-बड़े पेड़ पौधे को नष्ट किया जा रहा है। ग्रामीणों ने वन एवं पर्यावरण विभाग से दोषी लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग किया है।