प्रतिनिधि, सिंदरी।संस्थान में आयोजित विवर्तन कार्यक्रम के जरिए न‌ई टीम को जिम्मेवारी सौंपी गई।सुमित कुमार को अध्यक्ष, मोहम्मद सयजामन बिलाली एवं मनीषा कुमारी को उपाध्यक्ष, प्रियेश कुमार दत्ता को सचिव तथा प्रताप कुमार डे को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विष्णु झा, राजश्री, अभिषेक राज, आयुषी कुमारी, शिलपी कुमारी, आदित्य कुमार, शशिकांत महतो, सुभांषु कुमार, उज्जवल सिंह, डी रौनक, ऋतिक कुमार, रिमिल हंसदा एवं मृदुला खुशी को कार्यकारिणी सदस्यों में जगह मिली है।





पदस्थापना दिवस को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब के पूर्व सचिव रंजीत कुमार ने रोटरेक्ट क्लब को समाजिक क्षेत्रों में सेवा का बेजोड़ मुकाम हासिल करने वाली विश्वसनीय संस्था बताया। उन्होंने मोतियाबिंद कैंप में रोटरेक्ट की सेवा भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा की। बीआईटी सिन्दरी के अन्य क्लबों के निदेशक मंडली ने भी एक स्वर में रोटरेक्ट क्लब के सेवा भावना की प्रशंसा की।