लोहरदगा।झारखंड के लोहरदगा में लव जिहाद का मामला सामने आया है।दूसरे समुदाय के एक युवक ने अपनी असलियत को छुपाकर पहले एक नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया और यौन शोषण किया।जब युवक की जब पोल खुल गई तो उसकी हत्या का प्रयास किया।एक 17 वर्षीया नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण करने और जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने रांची जिले के नरकोपी के रबानी अंसारी को हिरासत में लिया है।
रबानी अंसारी पर आरोप है कि उसने अपना नाम साजन उरांव बताकर नाबालिग लड़की से मेलजोल बढ़ाया।रबानी ने शादीशुदा और दूसरे समुदाय के होने की बात छुपायी।रबानी ने लड़की को झांसा देकर यौन शोषण किया।जब सच सामने आया तो उसने लड़की को कुएं में धकेल कर जान से मारने का प्रयास किया। लड़की को कुंए में धकेलने के बाद रबानी ने ऊपर से पत्थर भी फेंके।किसी तरह लड़की जान बचाकर अपने घर पहुंची और परिवार वालों को आपबीती बताई।
समाज के लोग भी पीड़िता की मदद को आगे आए।एसपी आर रामकुमार और डीएसपी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करे हुए आरोपी रबानी अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।
नाबालिग पीड़िता ने बताया कि उसके पास छह महीने पहले एक अनजान युवक का कॉल आया था। उसने उसे अपना नाम साजन उरांव बताया। उसने मीठी-मीठी बातों के जाल में उसे फंसाया। फिर दोस्ती की बात कह कर अक्सर फोन करने लगा।
पीड़िता ने बताया कि मै उसके झांसे में आ गई।प्यार का वास्ता देकर उसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। राजधानी रांची में किराए के मकान में रखने लगा। इसी बीच हमने उसका आधार कार्ड देख लिया और उसे उसका असली नाम रबानी अंसारी होने का पता चल गया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद हमने विरोध जताना शुरू कर दिया। इस बीच रबानी अंसारी ने उसके साथ अंतरंग वीडियो भी बना लिए था जिसे उसने वायरल कर दिया।उसकी रांची जिले के नरकोपी थाना क्षेत्र में मोबाइल की दुकान है।
डीएसपी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि लोहरदगा महिला थाना कांड संख्या 26/ 2022 में भादवि की धारा 376, 427, 379, 417, 307 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की पूरी छानबीन की जा रही है।





