प्रतिनिधि,बड़कागांव। बुधवार सुबह लगभग 8:45 बजे हजारीबाग रोड स्थित लिखलाही घाटी के पास बड़कागांव पश्चिमी पंचायत नटराज नगर निवासी 40 वर्षीय केदार राम बुधवार की सुबह अपने ससुराल रामगढ़ से साले की साला की शादी समारोह संपन्न कराने के पश्चात बाइक से अपनी पत्नी मौसमी देवी के साथ अपना घर आ रहा था कि लिखलाही घाटी के पास हजारीबाग से तेज गति में आ रही आ रही हाईवा ने पीछे से धक्का मार दिया और माथे पर चक्का चढ़़ गया जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।





घटना इतना भयावाह था की केदार का हेलमेट बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। घटना में पत्नी मौसमी को भी माथे में गंभीर चोट आई है। रामगढ़ से आने के दौरान मृतक के पुत्र रोशन भी साथ में था परंतु वह अपनी पढ़ाई के लिए हजारीबाग में ही उतर गया था।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर सुबह 9:30 बजे से सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। लोग अपनी मांग पर डटे रहे।





परिजन ने कहा जे एच 02 ए डी 9987 हाईवा ने धक्का मारा है। बड़कागांव प्रखंड में कई सड़कें दुर्घटना का जोन बन गई है। जहां बराबर सड़क दुर्घटना हो रही है,जिसके कारण ग्रामीणों की मौत हो रही है। पिछले दो माह में सड़क के अलग-अलग दुर्घटना में अब तक लगभग 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। केदार राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी समेत दो पुत्र भरा पूरा परिवार छोड़ गया।पत्नी मौसमी देवी बड़कागांव आदर्श मध्य विद्यालय में रसोइया का काम करती है। केदार राम की मौत होने पर विद्यालय प्रबंधन समिति एवं उपस्थित शिक्षकों ने शोक सभा का आयोजन कर 2 मिनट का मौन रखा एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।





समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल पहुंचकर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव घटनास्थल का जायजा लिया एवं समाधान कराने का भरपूर प्रयास जारी था, आजसू प्रभारी रोशन लाल चौधरी, मौके पर अंचलाधिकारी अमित किस्कु, 20 सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, थाना प्रभारी विनोद तिर्की, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, जिप सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, युवा समाजसेवी सोनू इराकी, विशेषकर राम, चोपदार बलिया मुखिया प्रतिनिधि चंदनपुरी, प्रभु राम, प्रमोद कुमार के अलावा अन्य कई लोग शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से अपील कर रहे थे।