लखनऊ।वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर से प्रयागराज वाया लखनऊ तक जल्द ही दौड़ने वाली।वंदे भारत को चलाने के लिए एनई और एनसी रेलवे ने शेड्यूल तैयार करके प्रस्ताव भी बोर्ड को भेज दिया है।दोनों रेलवे ने ये प्रस्ताव बोर्ड के ही निर्देश पर तैयार किया है।अब संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इस प्रस्ताव पर बोर्ड की मुहर लगेगी।





मिली जानकारी के‌ अनुसार हफ्ते में छह दिन चलने वाली वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर से अपराह्न तीन बजे चलेगी और शाम को 7.20 पर राजधानी लखनऊ पहुंचेगी।लखनऊ से चलकर रात 10.50 पर संगम नगरी प्रयागराज पहुंचेगी।वापसी में प्रयागराज से वंदे भारत ट्रेन सुबह 6.20 पर चलेगी और 9.50 पर लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से चलकर अपराह्न 2.20 पर गोरखपुर पहुंचेगी।बोर्ड से निर्देश मिलने के बाद दोनों रेलवे के अफसर वंदे भारत को लेकर काफी उत्साहित हैं।





वंदे भारत के ऑटोमेटिक है दरवाजे और AC कोच





आपको बता दें कि वंदे भारत ट्रेन के सभी कोच AC हैं।इसमें दो बैठने के विकल्प दिए गए हैं। इकॉनमी और एग्जीक्यूटिव क्लास।खूबी ये है कि एग्जीक्यूटिव क्लास में रिवॉल्विंग चेयर है जो 180 डिग्री तक मुड़ सकती है।वंदे भारत में दी जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण सुविधाओं में से एक ये है कि इसके दरवाजे मेट्रो की तरही ही आटोमेटिक खुलते हैं।वंदे भारत में इंटरनेट की सेवाओं का उपयोग करने के लिए ऑनबोर्ड वाई-फाई की सुविधा है। इसके अलावा मोबाइल फोन या टैबलेट पर कुछ पढ़ने के लिए इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे।





पहली वंदे भारत वाराणसी-नई दिल्ली के बीच





पूरे भारतीय रेल में पहली वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच शुरू हुई।वर्तमान में ये ट्रेन निर्बाध रूप से चल रही है।दूसरी वंदे भारत जम्मू से कटरा के बीच चल रही है। तीसरी वंदे भारत का चंडीगढ़ से चेन्नई के बीच ट्रायल हो चुका है।चौथी वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ-प्रयागराज शुरू होने की उम्मीद है।





जानें क्या होगी टाइमिंग





प्रयागराज से सुबह 6.20 पर चलेगी, दोपहर 2.20 पर गोरखपुर पहुंचेगी। 7.20 पर लखनऊ से चलकर रात 10.50 पर प्रयागराज पहुंचेगी।दोनों मुख्यालयों ने बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है। हफ्ते में छह दिन ट्रेन चलाने की तैयारी





जानें वंदे भारत की अन्य विशेषताएं





वंदे भारत ट्रेन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यात्री ड्राइवर की केबिन तक की झलक देख सकें।सामान को रखने के लिए प्रत्येक कोच में मॉड्यूलर रैक हैं। इससे स्पेस की दिक्कत नहीं होती है।पैंट्री में भोजन और पेय पदार्थों को गर्म और ठंडा करने के लिए बेहतर गुणवत्ता के उपकरण भी दिए गए हैं।मोबाइल या लैपटॉप को आसानी से चार्ज करने के लिए कोच की हर सीट पर सॉकेट उपलब्ध कराए गए हैं।डिब्बों के बीच के गैप को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यह बाहरी शोर को कम करने में मदद करता है।





जानें वंदे भारत का शेड्यूल





प्रयागराज-लखनऊ-गोरखपुर





प्रयागराज से सुबह 6.20 पर





लखनऊ आगमन-सुबह 9.50 पर





गोरखपुर आगमन-दोपहर 2.20 पर





प्रस्तावित स्टापेज-रायबरेली, बस्ती





गोरखपुर-लखनऊ-प्रयागराज





गोरखपुर से अपराह्न 3 बजे





लखनऊ आगमन-रात 7.15 पर





प्रयागराज आगमन-रात 10.50 पर





प्रस्तावित स्टापेज-रायबरेली, बस्ती