प्रतिनिधि बड़कागांव। केरेडारी प्रखंड स्थित पताल पंचायत कोलें अधिसूचित बड़कागांव वन क्षेत्र अंतर्गत वन क्षेत्र में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 28 से 30 टन अवैध डंप किया कोयला को बरामद किया गया। बरामद की गई कोयला को जेसीबी मशीन लगाकर 7 ट्रैक्टर में लोड कर बड़कागांव वन विभाग गेस्ट हाउस लाया गया है।
मामले को लेकर सहायक वन संरक्षक एके परमार ने बताया कि हजारीबाग वन कर्मी एवं बड़कागांव वन कर्मी के संयुक्त प्रयास से अवैध कोयले कारोबार को लेकर छापेमारी की गई । जिसमें पताल पंचायत अंतर्गत अनुसूचित वन क्षेत्र कोले में अवैध कोयला खनन कर भंडारित किए अवैध कोयला को लेकर करवाई की गई है। लगभग 28 से 30 टन अवैध कोयला बरामद किया गया है।अवैध कोयले का खनन करने वाले को चिन्हित कर करवाई के लिए जांच पड़ताल की जा रही है।
बताते चलें कि बड़कागांव वन क्षेत्र से बीते एक महीना में अवैध कोयला कारोबार को लेकर वन विभाग के द्वारा लगभग 100 टन अवैध कोयला जप्त किया गया है। इसके अलावा चार ट्रेक्टर एवं कोयला लदा दो टर्बो भी जप्त किया गया है। छापेमारी में मुख्य रूप से वनपाल रामचंद्र प्रसाद, वनरक्षी केशव महतो ,भोला साहू, मनोरंजन कुमार, कृष्णा कुमार महतो अजय यादव, विनोद बेसरा ,ओम प्रकाश शर्मा, विद्याभूषण केसरी, सुजीत टोप्पो, महेश कुमार राम ,चेतन कुमार दास, अशोक कुमार, के अलावा कई लोग उपस्थित थे।





