प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव में अवैध कोयला कारोबार को लेकर वन विभाग के द्वारा औचक छापेमारी की गई,जिसमें जंगलों में डंप किया गया लगभग 90 टन अवैध कोयला बरामद किया गया है। सभी बरामद किए गए कोयला को 20 ट्रैक्टर में लोडकर बड़कागांव वन विश्रामगार लाया गया। उक्त अवैध कोयला की छापेमारी की नेतृत्व वन विभाग के ए सी एफ एके परमार एवं रेंजर कमलेश सिंह के द्वारा किया गया।
11 ट्रैक्टर इंदिरा चिरवा एवं जोराकाठ से 9 ट्रैक्टर में कोयला लोड कर बड़कागांव लाया गया। वन विभाग के द्वारा अवैध कोयला कारोबार को लेकर आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। मौके पर एके परमार ने कहा कि अवैध कोयला कारोबार करने वालों को चिन्हित कर करवाई की जा रही है जो भी अवैध कोयला कारोबार में पकड़े जाएंगे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।
मौके पर फॉरेस्टर रामचंद्र प्रसाद, वन आरक्षी भोला साहू ,मनोरंजन कुमार, केशव महतो, कृष्ण कुमार महतो, विनोद बेसरा, अशोक महतो, अजय यादव ,चंदन सिंह के अलावा कई लोग शामिल थे।





