पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग,वन प्रमंडल अन्तर्गत वनकर्मियों ने चेतना भारती विद्यालय और किट्स किंगडम विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को प्रभात फेरी सह जागरुकता रैली का आयोजन किया।यह प्रभात फेरी चतरा दक्षिणी डीएफओ मुकेश कुमार,उत्तरी डीएफओ राहुल कुमार मीणा के निर्देशानुसार 2 से 7 अक्टूबर तक मनाया जाने वाला वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर आयोजित किया गया।





इस जागरुकता प्रभात फेरी में शामिल लोगों ने जीव जन्तुओं की करोगे रक्षा,तभी होगी पर्यावरण की सुरक्षा,अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाओ,वृक्षों को नहीं काटो,जीव जन्तुओं का शिकार नहीं करो आदि नारे लगाते रहे।





वन विभाग के पदाधिकारी सूर्यभूषण कुमार ने बताया कि वन्यप्राणियों व पर्यावरण की रक्षा को लेकर आगामी 7 अक्टूबर तक चतरा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में निबंध,पेंटिंग प्रतियोगिता,गांवों व स्कूलों में अन्य जागरुकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान,वृक्षारोपण आदि अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।





वनकर्मी विनय कुमार ने कहा कि हम सभी को वन्य जीवों को रक्षा करनी चाहिए वन सम्पदा हम सभी के आवश्यकताओं को पूर्ति करती है।





इस दौरान मुकेश कुमार,राहुल कुमार,विनय कुमार,सूर्यभूषण कुमार,दर्जनों वनकर्मी के अलावा स्कूली बच्चे शामिल थे।