वाराणसी।आध्यात्मिक नगरी काशी विश्वविख्यात है।काशी अपनी पहचान के लिए किसी की मोहताज नहीं है।अब बनारस रेल इंजन कारखाना के जेवलिन थ्रोवर रोहित यादव ने अमेरिका के ओरेगॉन में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचते हुए आध्यात्मिक नगरी काशी और देश का मान बढ़ाया है।बनारस रेल इंजन कारखाना के खेल जगत में रोहित यादव ऐसे पहले खिलाड़ी हैं,जो इस प्रतियोगिता के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।जेवलिन थ्रो का फाइनल मुकाबला रविवार को होगा। रोहित के फाइनल में पहुंचते ही बनारस रेल इंजन कारखाना में खुशी का माहौल है।सभी रेलकर्मी एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। रेलकर्मी रविवार को होने वाले फाइनल में रोहित की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
आपको बता कि पूरे विश्व के केवल 12 खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई है।इसमें रोहित यादव के साथ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा भी शामिल हैं। रोहित यादव का फाइनल में पहुंचना न केवल बनारस रेल इंजन कारखाना बल्कि संपूर्ण भारतीय रेल और भारत के लिए बड़े गर्व की बात है।
बनारस रेल इंजन कारखाना में रोहित यादव की इस कामयाबी से खुशी का माहौल है।महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल, बरेका खेल संघ के अधिकारीगण, खिलाड़ियों और कर्मचारियों ने रोहित यादव को फाइनल स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।





