प्रतिनिधि,वशिष्ठनगर(चतरा)। राजपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी सूर्यभूषण कुमार के आदेशानुसार रविवार को वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी गुलाम सरवर के नेतृत्व में कुरखेता गांव में लगभग 10 एकड़ वनभूमि एवं रैयती भूमि पर लगे अवैध पोस्ता/अफीम की खेती को ट्रैक्टर से जोत कर नष्ट कर दिया गया। वहीं वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया।





अभियान में वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी के अलावा एसआई दीपक रजक एवं राजपुर वन क्षेत्र के उप परिसर पदाधिकारी अमित कुमार रंजन, रितेश विश्वकर्मा, नरेश प्रजापति, समरेश गंझू, मनीष कुमार, पशुरक्षक भागी सिंह एवं टेकन यादव एवं पुलिस प्रशासन के जवान और चौकीदार शामिल थे।