प्रतिनिधि, मेदिनीनगर,पलामू। पलामू जिले के पाटन सुठा लोइगा ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा पाटन प्रखंड के ग्राम पंचायत सुठा एवं लोइगा पहुंची।बतौर मुख्य अतिथि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने आमजनो को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी आप सभी के पंचायतो में पहुंची है जो केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा गरीबों महिलाओं युवाओं किसानो के लिए चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहा है,जो भी लाभुक योजनाओं से वंचित रह गए हैं वे सभी समयबद्ध इसका लाभ ले सके। देश में अमृत काल चल रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर विकसित राष्ट्र बनाना। देश को समृद्ध बनाने में गांव गरीब दलित किसान महिला युवा को आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक है। इसी को लेकर केंद्र की मोद सरकार सैकड़ों योजनाएं चला रही हैं जो धरातल पर उतार भी रही हैं समाज के अंतिम व्यक्ति अंत्योदय तक विकास की किरण पहुंचे उनका जीवन स्तर सुवस्थित हो इसी का प्रयास केंद्र की मोदी सरकार कर रही है। देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।गरीबी मिटाना मोदी सरकार का लक्ष्य है। विकसित भारत बनाने के लिए कृत संकल्पित मोदी सरकार सड़क बिजली पानी सिंचाई शिक्षा स्वास्थ्य रेलवे एवं अन्य क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है,जिसका लाभ हम सभी को मिल रहा है। आज यशस्वी प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों के लाभार्थियों से सीधी बात करते हुए वंचित योग्य लाभुकों तक जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का आग्रह भी किया। सब लोग आत्मनिर्भर बनेंगे तभी देश विकसित एवं समृद्ध राष्ट्र बनेगा यही मोदी जी का सपना है।यह हम सभी के प्रयास से ही संभव है।





भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि आजादी के 75 साल हो गए परंतु किसी सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया परंतु मोदी के नेतृत्व में हर संकल्प पूरा हो रहा है। मोदी की गारंटी अमृतकाल में देश की बड़ी आबादी तक जन कल्याणकारी योजनाएं के साथ विकास की यात्राएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है,जिससे गरीबों के घर खुशहाली हो रही है।





भाजपा नेता बिभाकर नारायण पांडे ने कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं का सम्मान एवं सुरक्षा बढ़ा है।संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा मैं राजनीति सदा सुख नहीं सेवा का सशक्त माध्यम है।अविनाश वर्मा ने कहा कि 15 नवंबर 2023 से 24 जनवरी 2024 तक मोदी सरकार की योजनाएं हर गरीब तक सब प्रतिशत पहुंचे इसका सार्थक प्रयास चल रहा है और उसे मोती निर्मित धागे में पिरोने का काम केंद्र सरकार कर रही है।





प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा ने केंद्र की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जो योग्य लाभुक अभी तक कल्याणकारी योजनाए जैसे आवास, आयुष्मान, बीमा, सम्मान निधि, पेंशन एवं अन्य योजनाओं से वंचित रह गए है वो इसका लाभ लेने के लिए आगे बढ़े योग्य शत प्रतिशत लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा।





कार्यक्रम में विधायक पुष्पा देवी,शिवकुमार मिश्रा ,सोमेश सिंह,पाटन प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ,संतोष पांडे, ईश्वरी पांडे ,अंचल अधिकारी दीपक मिश्रा, मुखिया रोगीना बीबी ,रणजीत कुमार यादव ,मनोज कुमार कौशल , सुमन देवी ,शशिकांत उपाध्याय उर्फ बबलू उपाध्याय के अलावा सैकड़ों ग्रामीण जनता मौजूद थे।