प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव गुरुदयाल महतो बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में विधायक अंबा प्रसाद के कर कमलो द्वारा जीडीएम समुदायिक भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता जीडीएम महिला इंटर कॉलेज के प्राचार्य राम लखन महतो ने किया।विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय की विकास के लिए मै कृत संकल्पित हूं। जहां भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी मैं स्कूल कि विकास में सहयोग करूंगी।





ज्ञात हो कि उक्त सामुदायिक भवन निर्माण 3 वर्ष पहले विधायक अंबा प्रसाद की मां तत्कालीन विधायक निर्मला देवी के अनुशंसा पर 10 लाख रुपए लागत राशि से शुरू कराया गया था। मौके पर उपस्थित लोगों ने मुख्य रूप से विद्यालय के सचिव सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, अध्यक्ष उमेश साव , प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पोस्ट विशेश्वर नाथ चौबे , प्राचार्य मालती कुमारी ,प्रभारी प्राचार्य राम लखन महतो, प्रोफेसर निरंजन प्रसाद नीरज, विद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारी मीनाक्षी कुमारी, अशोक कुमार, बीमली कुमारी, शोभा कुमारी, अख्तर हुसैन, कुलदीप कुमार ,अजय कुमार, विनोद साहू, शंकर राणा ,शंकर महतो ,अर्जुन सिंह, प्रमिला देवी के अलावा अन्य उपस्थित थे।