प्रतिनिधि,चौपारण।चौपारण(हजारीबाग) प्रखंड मुख्यालय एवं दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला चयकला का मुख्यपथ का बहुत जल्द ही कायाकल्प होने वाला है,जिसका शिलान्यास बरही विधायक सह निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला ने शनिवार को महराजगंज चौक पर लगे शिलापट्ट में नारियल फोड़कर किया। ततपश्चात विधायक अकेला ने प्रखण्ड के यवनपुर पंचायत के भदेल और पौज में ट्रांसफर का उद्घाटन फीता काटकर किया। उसके बाद उन्होंने चयकला पंचायत के करमा आहार के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण का उद्घाटन नारियल फोड़कर किया। ततपश्चात पंचायत भवन चयकला के परिसर में मुखिया हेलाल अख्तर के नेतृत्व में भव्य समारोह आयोजित कर विधायक अकेला का जोरदार स्वागत किया गया। जहां चयकला के समस्तवसियो की ओर से उन्हें सड़क निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान विधायक अकेला ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के हर समस्याओं का समाधान करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा हूं और यह आप लोगों के सहयोग से ही सम्भव है।





मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव, निजामउद्दीन अंसारी,मुखिया प्रतिनिधि मौलाना हेलाल अख्तर,मुखिया जानकी यादव,बैजू गहलौत,बीरबल साहू, इक़बाल अंसारी बनवारी पासवान,सम्मा अख्तर निजामी,बनवारी प्रसाद, गुलाम सरवर,बीरबल रविदास, भीम नायक, महमूद आलम,सलामउद्दीन,मोहम्मद जकाउल्लाह,मोहम्मद समी अख्तर,मोहम्मद आसिम रजा,मोहम्मद फसीह उद्दीन ताहिर हुसैन,सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे ।