पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा विधायक जनार्दन पासवान और विशिष्ट अतिथि की रूप में जिप अध्यक्षा ममता कुमारी शामिल हुए।विधायक और जिप अध्यक्षा ने दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर स्वास्थ्य मेले का उद्धघाटन किया। विभाग के अधिकारियों और सहिया दीदियों ने पारंपरिक रूप से विधायक और जिप अध्यक्षा का स्वागत किया।
विधायक जनार्दन पासवान और जिप अध्यक्षा ममता कुमारी ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान विधायक ने बीपी,आंख की जांच, इत्यादि का जांच करवाया।स्वास्थ्य मेले में लगभग एक दर्जन काउंटर लगाये गये थे।डिजिटल काउंटर में आयुष्मान कार्ड को लेकर सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ी। सभी चिकित्सकों द्वारा आने वाले मरीजों का इलाज किया गया और दवाई काउंटर पर नि:शुल्क में दवाई भी दिया गया।बेहतरीन कार्य करने वाले डॉक्टरों और उनके सहयोगियों को विधायक और जिप अध्यक्षा द्वारा पुरस्कृत किया गया।
मौके पर जिला परिषद सदस्य निशी कुमारी,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वेद प्रकाश,प्रोफेसर जैनेन्द्र कुमार सिंह , बहोरी सिंह, समाजसेवी बेचन पासवान, राजू दा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।





