वरीय संवाददाता,रांची। विपक्षी सांसदों के निलंबन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि भूषण राय ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार का यह कदम अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों की भावनाओं को लेकर चलने की व्यवस्था रही है,लेकिन जिस तरह से केन्द्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबा कर संसद चलाना चाहती है उसे देश की जनता देख रही है। केंद्र सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास नहीं रखती। इसीलिए लोकतंत्र का गला घोंटने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के उक्त कदम के खिलाफ का सभी विपक्षी दल मिलकर पुरजोर विरोध करेंगे और जनता के बीच जाएंगे।