विवि के छात्र को व्हाट्सएप पर कमेंट करना भारी,प्रोफेसर ने दी शर्मनाक सजा
विवि के छात्र को व्हाट्सएप पर कमेंट करना पड़ा भारी, प्रोफेसर ने दी शर्मनाक सजा <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में सीएआईटी के एक छात्र के साथ विभाग की बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विभाग के समन्वयक डॉ जीसी बास्के ने कुछ शिक्षकों व छात्रों की मौजूदगी में छात्र को सजा देने के लिए उसके कपड़े उतरवाकर उसका वीडियो बनवाया और उसकी पिटाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्र सीए तृतीय वर्ष का विद्यार्थी है। 29 नवंबर को उसके साथ ये घटना हुई है। इस घटना के बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश की।विश्वविद्यालय में फ्रेशर पार्टी को लेकर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाथा, जिसमें छात्र हंसी-मजाक करते थे। जिस पर डॉ बास्के ने छात्र को कक्ष में बुलाकर बदसलूकी की।
आरोपों पर डॉ जीसी बास्के ने कहा कि उनको बदनाम करने के लिए ये एक साजिश है। छात्र को सिर्फ डांटा था।आरोप को सिरे से खारिज किया कि छात्र के कपड़े उतरवाकर डंडे से पीटा ये गलत आरोप है।वो किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं।
मामले को लेकर छात्रों और आजसू कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रार कार्यालय का घेरकर हंगामा किया। मामले की जांच के लिए विवि ने कमेटी गठित की है। आजसू के अभिषेक झा ने कहा कि शिक्षक ने मर्यादा को तार-तार कर दिया है। ऐसे शिक्षकों को विश्वविद्यालय में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
छात्रों के उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पूरे मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। डीएसडब्ल्यू डॉ अशोक कुमार महतो की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में प्रभारी प्रॉक्टर डॉ पंकज कुमार, प्रो रामदास उरांव, डॉ अभय सागर मिंज, डॉ एमएम अब्बास शामिल हैं।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

