प्रतिनिधि,परचतरा। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में विशेष केन्द्रीय सहायता मद अन्तर्गत जिले में संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार के द्वारा संबंधित क्रियान्वयन एजेंसियों यथा शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, भवन प्रमण्डल, जिला कृषि पदाधिकारी इत्यादि के बारें में विशेष केन्द्रीय सहायता मद अन्तर्गत जिले में संचालित योजनाओं को लेकर जानकारी दी गई।
उपायुक्त ने सभी संबंधित क्रियान्वयन एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि विशेष केन्द्रीय सहायता मद अन्तर्गत जिले में संचालित योजनाओं से हो रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें ताकि भारत सरकार को ससमय उपयोगिता प्रमाण पत्र का प्रेषण किया जा सके। बैठक में मुख्य रूप से जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।





