प्रतिनिधि,विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ के गुरु ग्राम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई । इस मौके पर महिलाओं को अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।





कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक , शिक्षक एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं के द्वारा बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया।





इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमार , शिक्षक पंकज कुमार , रीतलाल कुमार , राजेश रंजन , रंजीत मिश्रा , स्वाति प्रिया , रंजीत रंजन , मीनाक्षी कुमारी , ज्योति कुमारी , रेखा कुमारी , पुष्पा कुमारी , ममता कुमारी ,उषा कुमारी , बासुदेव महतो , राजकुमार साव एवं संगीता कुमारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।