प्रतिनिधि,विष्णुगढ़।भागलपुर के रहने वाले देश के सबसे कम उम्र के वैज्ञानिक,जिन्हें बनाना बाॅय ( Banana Boy) के नाम से देश एवं विदेशों में जाना जाता है।इनका आगमन विष्णुगढ़ में मंगलवार को अपने मित्र पवन प्रताप सिंह के आवास में हुआ। गोपाल जी ने केले के पौधे पर शोध कर वह सफलता प्राप्त किया है,जिस युक्ति को पाने के लिए चीन एवं नाशा ने क ई बार उन्हें ऑफर दिया पर इन्होंने अपने देश के लिए काम करने का निश्चय किया। इस प्रोजेक्ट के भविष्य को देख देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें ऑफर दिया और जरूरत की सारी सुविधाएं मुहैया कराई हैं,जिस पर वे भागलपुर में काम कर रहे हैं।
इस मौके पर युवा वैज्ञानिक गोपाल जी ने कहा कि देश के वैसे युवा जो शोध के क्षेत्र में काम कर रहे हैं,वे अपने देश के लिए काम करें, ताकि आने वाले समय में हमारा देश भारत समृद्ध और आत्मनिर्भर हो सके और आप अपने देश के लिए एक अच्छे प्रेरक बन सकें।





