प्रतिनिधि,जमशेदपुर। तुलसी भवन में शकुंतला हिन्दी साहित्य एवं सांस्कृतिक दर्पण के बैनर तले आगामी 29 अप्रैल को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे कर्नल आरपी सिंह अध्यक्ष, पूर्व सैनिक समाज कल्याण संघ सह झारखंड पेंशनर कल्याण महासंघ।





भारत के राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी द्वारा १९७८ में सम्मानित और दो सेनाध्यक्षों द्वारा कोम्मेंडेशन कर्ड से भी सम्मानित, जबकि उद्धाटनकर्ता भगवान सिंह प्रधान सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं मानगो गुरुद्वारा होंगे। विशिष्ट अतिथि में उषा सिंह सामाजिक एवम पर्यावरण सुरक्षा में सक्रिय, अरविंद कुमार राष्ट्रपति पदक प्राप्त पुलिस उपाधीक्षक झारखंड पुलिस,विजय सिंह राणा अध्यक्षत यूपी संघ (मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल)गुरदीप सिंह पप्पू संरक्षक सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सह अध्यक्ष पैगाम ए अमन,प्रसेनजीत तिवारी मानद महासचिव तुलसी भवन जमशेदपुर, एजाज अहमद समाजसेवी जमशेदपुर होंगे।





कविगण में कुमार संजय, नवीन अग्रवाल, सरोज झारखंडी। नीतू सिन्हा, मीना बंधन, रेणु झा रेणुका, अंकिता सिन्हा, पूनम शर्मा स्नेहदिल। रूबी लक्ष्मी सिंह, चंदन प्रजापति, हर्षित राजवीर अपनी-अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।