प्रतिनिधि,चतरा। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला यक्ष्मा केंद्र में 24 फरवरी से 24 मार्च तक विश्व यक्ष्मा दिवस कार्यक्रम हेतु जन मानस तक टीबी उन्मूलन का संदेश पहुंचाने व टीबी जागरुकता कार्यक्रम कराने को लेकर सिविल सर्जन डॉ. श्यामनंदन सिंह ने निर्देश जारी किया। उन्होंने गुरुवार को कहा कि शत प्रतिशत निक्षय पोषण योजना के तहत सभी स्वास्थ्य कर्मी टीवी मरीजों को लाभान्वित करने के काम मे लग जाएं। इस मौके पर सिविल सर्जन श्याम नंदन सिंह, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार प्रसाद, डॉ. उत्तम विक्रांत कुमार, रोहित कुमार चौरसिया, नवीन कुमार एवं एनटीईपी कर्मी उपस्थित थे।